रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड कैडर के 23 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु, केरल और असम राज्य के लिए भी कुछ आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकतर अधिकारियों ने संबंधित राज्यों में रिपोर्ट कर दी है। ये अधिकारी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी, मतदाता सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारियों की बीते 5 फरवरी को नई दिल्ली में बैठक हुई थी। बैठक के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सह सचिव के. रवि ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखा था। कार्मिक के आदेश के बाद बैठक में शामिल होने के लिए आईएएस अधिकारी नई दिल्ली गए थे।पश्चिम बंगाल के लिए निम्न अधिकारियो...