मुम्बई, अक्टूबर 23 -- घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के 21 वर्षीय बल्लेबाज शिखर मोहन को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दूसरे और तीसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। शिखर मोहन ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मौजूदा सीजन में भी अपनी लय बरकरार रखी है। उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में अपने पहले ही सीजन में 55.73 की औसत से 613 रन बनाए थे। वर्तमान सीजन में वह 99 की औसत से दो मैचों में ही 297 रन बना चुके हैं। केरल के खिलाफ झारखंड के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 143 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से झारखंड को पहली पारी में बढ़त हासिल करने में मदद मिली। इसके बाद महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 27 और दूसरी पारी में 127 रन बनाकर अपनी निरं...