रांची, मार्च 13 -- झारखंड कैडर के कुल 155 आईएएस अधिकारियों ने अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण दे दिया है। यह विवरण केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग (डीओपीटी) में अपलोड किया गया है। कई अधिकारियों के पास झारखंड के अलावा बिहार, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, दक्षिण के कई राज्यों तक संपत्ति है। साल 1991 बैच के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह के पास देवघर में जमीन और घर और रांची के सांगा में 6000 वर्ग फीट में जमीन है। वर्ष 1992 बैच की अधिकारी निधि खरे के पास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 2000 वर्ग फीट जमीन है, जिसकी कीमत 1.19 करोड़ तक की है। इसी तरह रांची के ओल्ड एजी कॉपरेटिव कॉलोनी में एक करोड़ का घर, रांची में ही 7820 वर्गफीट का जमीन है। 1996 बैच के आईएएस मस्त राम मीणा और ऊर्जा सचिव के श्रीनिवास ने अपने पास कोई संपत्ति नहीं होने का विवरण दिया है...