रांची, फरवरी 14 -- झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों में 14 शहरी स्थानीय निकाय ऐसे हैं जहां पर महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स से ज्यादा है। यानी यहां उम्मीदवारों की जीत और हार में महिला वोटर्स की अहम भूमिका हो सकती है। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए वोटिंग 23 फरवरी को होनी हैं जबकि वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी। आपको बता दें कि झारखंड में यूएलबी चुनाव राजनीतिक दलों के चुनावी चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को इन संगठनों का समर्थन प्राप्त होता है। अधिकारियों ने बताया कि जिन नगर निकायों की वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है, उनमें गिरिडीह नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद (देवघर), लोहरदगा नगर परिषद (लोहरदगा), गुमला नगर परिषद (गुमला), सिमडेगा नगर परिषद (सिमडेगा) और चक्रधरपुर नगर परिष...