रांची, जनवरी 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 1206 सरकारी स्कूलों में अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है, कुल 35454 विद्यालय हैं। छात्र-छात्रा बिना लाइट, फैन के ही स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। गर्मी के दिनों में पसीने में और मौसम खराब होने पर अंधरे में वे इन स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। इन स्कूलों तक अब तक बिजली नहीं जा पायी है। इसका खुलासा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा साहिबगंज में 153 स्कूलों में बिजली नहीं है। वहीं, गुमला के 114, पश्चिमी सिंहभूम के 114, सिमडेगा के 109 और पलामू के 102 स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। जामताड़ा और लोहरदगा जिले ही ऐसे हैं, जहां मात्र एक-एक स्कूल में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। गिरिडीह और रामगढ़ में चार-चार स्कूल बिजली से महरूम हैं। राज्य की ...