रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 1.61 करोड़ मतदाताओं की पैतृक मैपिंग पूरा हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत एसआईआर की मतदाता सूची से मैपिंग में एक करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और एक से अधिक स्थान पर सूचीबद्ध श्रेणी के 12 लाख मतदाताओं को भी सूचीबद्ध किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को निर्वाचन सदन से पैतृक मैपिंग करने वाले विधानसभा के ईआरओ और सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। के. रवि कुमार ने कहा कि विगत के एसआईआर के बाद राज्य में अन्य राज्यों से आए मतदाता और जिन मतदाताओं का विगत के एसआईआर वाले मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई आ रही है, उनका संबंधित राज...