देवघर, अप्रैल 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। रविवार को कोलकाता हज हाउस से झारखंड के हाजियों को मुक़द्दस हज यात्रा के लिए रवाना होने के अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने हाजियों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने हाजियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी तैयारियों एवं सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने सभी हाजियों के साथ मिलकर राज्य एवं देश की तरक़्क़ी, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। कहा कि हज एक अत्यंत पवित्र इबादत है और इस यात्रा पर जा रहे सभी हाजी पूरे राज्य के लिए दुआओं और रहमत का ज़रिया हैं। कार्यक्रम के दौरान हाजियों को उनके आवश्यक किट और पासपोर्ट भी वितरित किए गए, ताकि उनकी यात्रा पूरी तरह सहज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो सके। यह भी पढ़ें- हज यात्रियों का दूसरा काफिला कोलकाता से रवाना मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाज...