पीटीआई, मार्च 18 -- झारखंड सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की घोषणा की है। यह जानकारी राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा ने विधानसभा में दी। विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला विधायकों की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और भंडारण की समस्या दूर हो।विधायक जयराम महतो ने उठाया मुद्दा मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल राज्य के हर जिले में 5000 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज या तो पहले से मौजूद है या निर्माणाधीन है। इस नई योजना के लागू होने के बाद राज्य में भं...