झारखंड के हजारीबाग में बड़ा एनकाउंटर, 15 लाख के इनामी शहदेव महतो समेत चार नक्सली ढेर
हजारीबाग, अप्रैल 17 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। चतरा और हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी शहदेव महतो और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से हथियार, और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.