बोकारो, सितम्बर 14 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रविवार को बोकारो परिसदन में खान व खनिज (विकास व विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झारखंड दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से निर्मित राज्य है। गुरुजी ने जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंडियों के अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के अधिकारों और जनता के हितों की लड़ाई लगातार मजबूती से जारी है। झारखंड की खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से 19 सितंब...