जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- झारखंड के स्टेशनों पर भविष्य में रेल नीर की समस्या नहीं होगी। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) रांची में जल्द रेल नीर प्लांट लगाने की तैयारी में है। आईआरसीटीसी रेल नीर प्लांट के लिए औद्योगिक क्षेत्र में जमीन की व्यवस्था करने की सूचना है। इससे रेल नीर प्लांट बनाने से जुड़ा काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रांची में रेल नीर प्लांट शुरू होने से दक्षिण पूर्व जोन के ओडिशा और पं. बंगाल के स्टेशनों पर बोतलबंद स्वच्छ पानी सप्लाई की जा सकती है। अभी टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों पर ओडिशा के भुवनेश्वर से रेल नीर आता है, जबकि पूर्व बिहार के दानापुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्लांट से रेल नीर मंगाया जाता था। रेलवे व राज्य सरकार की पहल से झारखंड में पहला रेल नीर प्लांट खुलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।...