रांची, मार्च 5 -- झारखंड के गढ़वा जिले में सरकारी स्कूल के अंदर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा 8 के छात्रों की फेयरवेल पार्टी उस वक्त विवादों में घिर गई, जब शिक्षकों ने सारी मर्यादाएं लांघ दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वायरल वीडियो सामने आया था। स्कूल परिसर के भीतर डीजे की धुन पर हेडमास्टर 'अश्लील' गानों पर न सिर्फ डांस करते दिखे, उन्होंने एक नाबालिग छात्रा को गोद में उठा लिया। इस दौरान कुछ टीचर इसका वीडियो बनाते हुए भी नजर आए। विभाग ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लिया है। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो के तथ्यों की पुष्...