झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगेगा डिश डीटीएच
रांची, जुलाई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही डिश डीटीएच लगाया जाएगा। बच्चे डिश डीटीएच और दीक्षा पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क स्टडी मैटेरियल (अध्ययन सामग्री) देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध उपकरणों की जानकारी के साथ एक घोषणा-पत्र भी जमा करना होगा। इस रिपोर्ट में स्कूलों को अपने जिले, प्रखंड, स्कूल का नाम, यूडाइस कोड और प्रभारी के मोबाइल नंबर के साथ-साथ डीटीएच की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि स्कूल में डीटीएच चालू है, बंद है या खराब। साथ ही टीवी सेट, बैटरी, यूपीएस, इन्वर्टर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और पीएम ई-विद्या से जुड़ी सुविधाओं का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.