भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। 2009 के लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में गोड्डा के विधायक एवं झारखंड सरकार के श्रम विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव बुधवार को स्पेशल न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय के एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए। 26 मार्च 2009 को प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी आदर्श आचार कोषांग, सन्हौला गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने सन्हौला थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आवेदन में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ऊपर भवन पर बिना किसी वैध प्राधिकार के पूजा अभिनंदन समारोह संबंधी पोस्टर पाया गया। जिसमें निवेदक के रूप में संजय प्रसाद यादव पूर्व विधायक, गोड्डा का फोटोयुक्त विज्ञापन लगा पाया। जो आचार संहिता के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या अपराध बनता है। विधायक की ओर से बहस में अधिवक्ता नारायण पाठक और सर...