रांची, मार्च 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अस्मिता योगासन महिला लीग में आर्टिस्टिक पेयर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में झारखंड की आकांक्षा कुमारी व पम्मी कुमारी की जोड़ी ने रजत पदक जीता। दोनों ने 90.18 का स्कोर किया। आर्टिस्टिक ग्रुप में पम्मी, कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनुपा किंडो, निधि कुमारी व कोमल राय ने कड़े मुकाबले में 92.84 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी इवेंट में कशक कच्छप और माही कुमारी की जोड़ी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.