नई दिल्ली, जून 26 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग में रात करीब 11:00 बजे शादी की ताशा पार्टी की गाड़ी और 10 चक्का ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग बुधबाजार में लगातार तीसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ।शादी पार्टी से लौटते वक्त पिकअप की ट्रक से टक्कर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक शादी पार्टी से लौटते वक्त बारलौंग बुधबाजार में गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ताशा पार्टी के पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।तीन दिन से लगातार हो रहे...