हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को निजी कार्यक्रम के तहत जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। वह सुबह बरेली से सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के आगमन को लेकर हल्द्वानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके रूट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हल्द्वानी एसडीएम मोनिका ने राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत किया।'हिन्दुस्तान' से बातचीत में राज्यपाल गंगवार ने बताया कि वह परिवार के निजी कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर धाम जा रहे हैं। जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह शाम को हल्द्वानी लौटेंगे। इसके बाद काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रात्रिभोज करने के बाद सड़क मार्ग से बरेली के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...