रांची, अप्रैल 4 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के कई जिलों में आठ अप्रैल तक आंधी के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल स्थित हिमालय के तराई क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कायम रहने से हुआ है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।कहां का मौसम कैसा मौसम को लेकर अलग-अलग जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रांची के अलावा कोडरमा, लोहरदगा जिले में आंधी-बारिश हुई। वहीं गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा में शाम तक हल्के बादल छाए रहे। इन जिलों म...