रांची, मई 27 -- Jharkhand Weather: झारखंड में गर्म लहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार भी राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पलामू प्रमंडल की बात करें तो यहां गर्मी स्थिति गर्म तवे की तरह है। शनिवार को गढ़वा 44 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। वहीं दूसरे नंबर पर मेदिनीनगर का पारा 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो धनबाद में न्यूनतम तापमान राज्य में सर्वाधिक 30 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का तापमान भी 39.3 डिग्री रहा। बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो से चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। यह कुछ दिन कायम रहेगा। मौसम विभाग ने आज रांची में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।रामगढ़ में लू से एक की मौत रामगढ़। रामगढ़ में गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। गोल...