रांची, जनवरी 12 -- झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। रांची जिले में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में कक्षाओं के संचालन को लेकर रविवार नया आदेश जारी किया। केजी से छह तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक नहीं चलेंगी। वहीं कक्षा सात से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से चलेंगी। इस संबंध में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के सभी जिलों में तापमान चढ़ने से ठंड में कमी आई। रविवार को न्यूनतम तापमान दो से सात डिग्री तक ऊपर चढ़ गया। रांची का न्यूनतम पारा बढ़कर 8.8 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.