रांची, जनवरी 29 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन फरवरी को रांची समेत राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि, शेष भाग शुष्क रहेगा और सुबह में हल्के कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाए रहेगा। हल्की बारिश रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिलों में होगी। वहीं, इस समय रांची का अधिकतम तापमान 28-30 और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रांची में 29 जनवरी से एक फरवरी तक सुबह में हल्का कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे व मौसम शुष्क रहेगा।कई जिलों में बढ़ रहा अधिकतम तापमान जैसे-जैसे जनवरी समापन की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे झारखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.