रांची, अक्टूबर 17 -- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रांची समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद माता के बेलबोधन (आगमन) से ठीक पहले आसमान से इंद्रदेव की कृपा बरसी। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम के करवट लेते ही आकाश में छाए हल्के बादल गहरे हो गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बदरा इतने बरसे कि शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। बारिश का दुर्गा पूजा पंडालों पर असर देखने को मिला। कई पंडालों के सामने पानी जमा हो गया। ऐसे में मां के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में महासप्तमी के दिन भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच कहीं-कहीं गरज वाले बादल बनेंगे और छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव के चलते राजधानी में द...