रांची, जून 20 -- Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बदरा छाए हुए हैं और कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य भर में तेज हवा और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में सबसे अधिक बारिश देवघर जिले में दर्ज की गई, जहां पिछले 24 घंटे में 42.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कोल्हान और संताल परगना के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी और सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।कहां कितना तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस औ...