रांची, अगस्त 26 -- Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून अभी कायम है और राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओड़िशा के ऊपर बना निम्न दबाव अब झारखंड और उसके आसपास केंद्रित है। इसके प्रभाव से बुधवार को कुछ जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन, गुरुवार से सिस्टम का प्रभाव बढ़ेगा और कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।राज्य में सामान्य से 5% ज्यादा बारिश, 13 जिलों में बारिश सामान्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अगस्त तक प्रदेश में 676.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य 751.4 मिमी से 10% ...