रांची, जनवरी 1 -- रांची समेत राज्यभर में गुरुवार को गुनगुनी धूप में लोगों को नए साल का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। सुबह में कुहासे के बाद सूरज चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। हालांकि रात में कनकनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से अगले पांच दिनों के दौरान अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। गुनगुनी धूप रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के नौ जिलों में कुहासे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संताल और कोल्हान के कुछ जिलों में सुबह के वक्त कुहासे रह सकते हैं, पर धूप निकलने के बाद साफ हो जाएगा। जिन जिलों के लिए गुरुवार और शुक्रवार को सुबह और शाम में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है। इधर, राज्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.