गोड्डा, फरवरी 17 -- तस्वीर संख्या 01, 02 भागवत कथा में शामिल मंत्री संजय प्रसाद यादव। बसंतराय। बसंतराय प्रखंड के कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार संध्या को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा कथा वाचिका के प्रवचन को श्रद्धापूर्वक सुना। मंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और कथा स्थल पर काफी भीड़ उमड़ी। कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। उत्तर प्रदेश के वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका गुंजन किशोरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया था। कलश शोभायात्रा बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब से पवित्र जल ग्रहण कर ...