रांची, जनवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड यात्रा पर की गई टिप्पणी को ओछी राजनीति और विकास विरोधी सोच करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब राज्य का नेतृत्व विश्व आर्थिक मंच जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की क्षमता और महिला सशक्तिकरण का डंका बजाने जा रहा है, तो भाजपा को इसमें सैर-सपाटा नजर आ रहा है। यह झारखंड के बढ़ते गौरव के प्रति भाजपा की ईर्ष्या को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रतुल शाहदेव को करदाताओं के पैसे की चिंता तब क्यों नहीं होती, जब मोमेंटम झारखंड के नाम पर हाथी को उड़ाने की कोशिश की जाती है। इससे पहले अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में लाखों करोड़ रुपए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.