नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा से अरविंद कुमार रवि हाथी व बांकुड़ा की टीम के बीच आंख मिचौनी जारी है। हाथियों के झुंड के पुन: झारखंड की सीमा में प्रवेश कर जाने का सुराग मिला है। हाथियों के पग चिह्न व उसके गोबर बांकुड़ा टीम को सोमवार की दोपहर झारखंड के कोडरमा जिले के पेट्रो वाटर फॉल के समीप दिखाई पड़ा। अलबत्ता हाथियों के दर्शन टीम को नहीं हुए। हालांकि इसके लिए बांकुड़ा की टीम ने ड्रोन का भी सहारा लिया। परंतु हाथी दिखाई नहीं दिये। इस बीच नवादा के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) श्रेष्ठ कुमार कृष्णा के नेतृत्व में देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार बांकुड़ा की टीम झारखंड की सीमा से सटे गोविन्दपुर के हरिनारायणपुर कैम्प चली आयी। जहां से हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण रात में ऑपरेशन बाधित रविवार की रात बारिश होने के कारण हा...