नई दिल्ली, अगस्त 2 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी परेशानियों के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 81 साल के शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था कि उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था। हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स...