देवघर, मार्च 21 -- देवघर। उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का देवघर आगमन हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत जसीडीह स्टेशन, देवघर परिसदन और भाजपा जिला कार्यालय देवघर में किया गया। वहीं शुक्रवार को उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का विकास नहीं अपने विकास करने में लगा हुआ है। झारखंड में आज भय, भुख, लुट, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार चरम सीमा पर है। झारखंड बदहाल है, झारखंड में युवा, महिला, किसान परेशान हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व विधायक नारायण दास, प्रोफेसर...