आदित्यपुर, फरवरी 26 -- गम्हरिया. संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मंगलवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मनाली में मौत हो गयी। वीर सोरेन चंपाई के दूसरे पुत्र बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। वे दोस्तों के साथ घूमने गये थे। यह खबर गांव पहुंचते ही गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा में सन्नाटा पसर गया। जाहेरथान में बाहा पर्व पर चल रहे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तत्काल मनाली के लिए रवाना हो गये। उनके साथ बड़े पुत्र सिमल सोरेन, बबलू सोरेन समेत परिवार के कई सदस्य हैं। सभी मंगलवार देर रात रांची से हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हुए और बुधवार को मनाली पहुंचे। वीरेन का शव चार्टर्ड प्लेन से बुधवार देर रात जमशेदपुर लाया जायेगा। 22 फरवरी को गये थे मनाली : वीर सोरेन (22 वर्ष) सोनीपत से दोस्तों के स...