पीटीआई, फरवरी 15 -- झारखंड के पूर्व मंत्री और 3 बार विधायक रह चुके दुलाल भुइयां रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।JMM अब परिवार की पार्टी, भुइयां भाजपा में शामिल होने के बाद भुइयां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर निशाना साधते हुए कहा- यह पार्टी अब वैसी नहीं रही जैसी दो दशक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के समय थी। उन्होंने कहा, "हम स्वर्गीय शिबू सोरेन के सिपाही रहे हैं और झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन अब JMM हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति बन गई है। हमारे जैसे नेताओं के लिए पार्टी में कोई सम्मान नहीं बचा है।" यह भी पढ़ें- लुई वितों की टीशर्ट, अरमानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.