झारखंड के पूर्व मंत्री का गोह में स्वागत
औरंगाबाद, मई 3 -- गोह, संवाद सूत्र। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रविवार को गोह पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य सत्यपाल कुमार उर्फ भोला यादव, रंजीत कुमार, माली समाज के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश भगत उर्फ साधु तथा डॉ. रंजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री ने बताया कि वे गोह निजी कार्य से आए हैं। उन्होंने देश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण असमानता की खाई और गहरी होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.