बिहारशरीफ, मई 31 -- झारखंड के पीला तरबूज की मिठास व स्वाद के मुरीद हुए लोग पावापुरी बाजार में बढ़ रही मांग, बना आकर्षण का केंद्र माटी मित्र के स्टॉल पर खरीदारों की उमड़ रही भीड़ स्वाद के साथ आमदनी का बन रहा बेहतर विकल्प फोटो : पावापुरी तरबूज : पावापुरी बाजार में रखा पीला तरबूज। पावापुरी, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच पावापुरी के लोगों को इस बार एक अलग और खास स्वाद का अनुभव मिल रहा है। झारखंड से आया पीले रंग का तरबूज इन दिनों बाजार में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पीला तरबूज की मिठास और स्वाद के लोग मुरीद हो गये हैं।

पौष्टिकता से भरपूर है यह तारबूज : आमतौर पर लाल गुदे वाले तरबूज खाने के आदी लोगों के लिए पीला तरबूज किसी नए अनुभव से कम नहीं है। बाहर से सामान्य हरे तरबूज जैसा दिखने वाला यह फल अंदर से चमकीले पीले रंग का होता है, जो पहली नज...