पलामू, जुलाई 15 -- झारखंड के पलामू में मंगलवार दर्दनाक हादसा हो गया। कुंए की सफाई करने गए पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना पलामू के लेस्लीगंज के अमवा गांव में हुई है। मृतकों की पहचान विश्वनाथ सिंह उम्र 70 वर्ष और बेटा शम्भू सिंह उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। गांववाले कुंए के पास हैं,लेकिन किसी की भी उतरने की हिम्मत नहीं हो रही है। घटना के मुताबिक, कुंए में मोटर पंप लगा हुआ है,पर मोटर पंप चल नहीं रहा था। मोटर पंप को चेक करने के लिए शम्भू सिंह कुएं में उतरे थे। जहरीली गैस के प्रभाव के कारण वह कुएं में ही बेसुध गिर गए। बेटे की हालत देख पिता भी कुएं उतरे और वह भी गैस के प्रभाव से बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नीलांबर-पीतांबरपुर अंचालाधिकारी सुनील सिंह, मुखिया अरविंद शुक्ल सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.