रांची, जुलाई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ झारखंड सरकार के स्टेट नर्सिंग कॉलेजों और मेडिकल संस्थानों के लिए शैक्षणिक व प्रशिक्षण सहयोग में एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस समझौते के बाद झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च व स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी के निदेशक चार्ल्स आर. हैंक्ला और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की विस्तृत बैठक हुई। बैठक में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, रिसर्च, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक व अ...