झारखंड के तीन जिलों में रोजगार मेला, 1500 पदों पर होगी नियुक्ति
रांची, नवम्बर 21 -- राज्य के तीन जिलों चतरा, खूंटी और हजारीबाग में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेला और भर्ती कैंप लगाया जाएगा। इन आयोजनों में करीब 1500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसे लेकर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आम सूचना जारी की गई है। इन मेलों का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी दिलाना है। जारी आदेश के अनुसार, चतरा के जिला नियोजनालय परिसर में तीसरे चरण का रोजगार मेला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। यहां कई निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें वेल्डर, रिगर, गैस कटर/ग्राइंडर, एसएसटी शिक्षक और पीटी शिक्षक जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और हाउसकीपिंग, साथ ही सिविल इंजीनियर और ब्यूटीशियन ट्रेनर के पदों पर भी भर्ती होगी।10 से शाम 4 बजे तक लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.