झारखंड के जामताड़ा के बाद बांग्लादेश बॉर्डर का चोपड़ा साइबर ठगों का अड्डा
भागलपुर, जून 27 -- केके गौरव भागलपुर। झारखंड का जामताड़ा साइबर ठगी के अड्डे के रूप में देशभर में चर्चित है। अब पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का भारत-बांग्लादेश सीमा से सटा चोपड़ा, दासपाड़ा का इलाका देश के नए जामताड़ा के रूप में उभर रहा है। चाय बगानों और भारत-बांग्लादेश सीमा की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर यहां साइबर अपराधियों का एक बड़ा सिंडिकेट फल-फूल रहा है। यहां से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी और नकेल कसने के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस ने कई चरणों में काम शुरू कर दिया है। दरअसल, वहां पर अक्सर बिहार, यूपी, ओडिशा समेत बंगाल के कई जिलों की पुलिस टीम कार्रवाई के लिए जा रही है। यहां के ठगों का जाल दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में फैला हुआ है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां नेटवर्क और फर्जी सिम कार्ड आसानी से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.