जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर के बिष्टूपुर में चाकूबाजी में घायल करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की मौत के बाद सोमवार देर शाम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। टीएमएच में ही बवाल शुरू हो गया, जो बढ़कर बिष्टूपुर गोलचक्कर पहुंच गया। आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। पुलिस के अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो डीएसपी के साथ उलझ गए। उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद सिटी एसपी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, जाम स्थल के पास से गुजर रही पीसीआर वैन को भी घेर लिया, जिससे ड्राइवर घबरा गया औैर वैन एक बिल्डिंग से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर, एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो एएसआई समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।मौत की सूचना पर पहुंचे टीएमएच बिष्टूपुर के डबल डाउन बार...