जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के टोंटो के रूटागुटू का घना जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से गूंज उठा। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुक कर चलती रही। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी आखिरकार रूटागुटू के जंगलों में सामने आ गए, जिसके बाद सीधा टकराव शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- झारखं...