धनबाद, दिसम्बर 22 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सांसद ढुलू महतो ने रविवार को डोमगढ़ यूनाइटेड क्लब में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव' के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अब आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी धन के अभाव में अपने खेल को बीच में नहीं छोड़ेंगे। खेल महोत्सव के अंतर्गत आज सिंदरी में फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी फुटबॉल में भारत की स्थिति काफी कमजोर है। सांसद ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत खिलाड़ियों को समुचित खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। ढुलू महतो ने आश्वासन दिया कि वे धनबाद जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने अपना अनुभव सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.