गिरिडीह, मई 25 -- झारखंड की गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के नंबर की कार से तस्कर अवैध रूप से चोरी की चांदी लेकर गिरिडीह से बाहर ले जाने की तैयारी में है। इसी सूचना पर नगर पुलिस की कार्रवाई में एक कार से चांदी बरामद की गई है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि नगर थाने के सअनि प्रमोद प्रसाद दिवा गश्ती एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी में निकले थे। इसी क्रम में उन्हें चोरी की चांदी को लेकर गुप्त सूचना मिली। इस सूचना से उन्होंने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया और फिर आदेशानुसार ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के मेन गेट के पास पीछा...