लातेहार, सितम्बर 19 -- लातेहार, हिटी। लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन जिले भर में शनिवार को किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि झारखंड के हितों और राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नंदकुमार राम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, बासुदेव यादव, सुशील कुमार यादव,रिंकू कच्छप, एहसान अंसारी, सुदामा प्रसाद, ममता सिंह, विलासी टोपनो, शीला देवी समेत अन्य मौजूद थे। उधर चंदवा प्रखंड का...