झारखंड के कोलकर्मियों को तोहफा, बढ़ गया HRA; कब से होगा लागू
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के गैर-अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, एचआरए की यह संशोधित दरें एक अक्तूबर 2026 से लागू होंगी। कोल इंडिया मुख्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर सभी सहायक कंपनियों को इसे लागू करने का निर्देश भेज दिया गया है। इस निर्णय से कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत दो लाख से अधिक कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे झारखंड के ऐसे 65 हजार से अधिक कर्मियों को लाभ होगा।HRA की अलग-अलग दरें तय नई व्यवस्था के तहत एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए की अलग-अलग दरें तय की गई हैं। इसके अनुसार एक्स श्रेणी के शहरों में एचआरए मूल वेतन का 24 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत, वाई श्रेणी में 16 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.