रांची, अगस्त 21 -- झारखंड सरकार ने बारिश के कारण खराब हुई फसलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को कहा कि सरकार राज्य में भारी बारिश के कारण फसल नुकसान का सामना करने वाले किसानों को मुआवजा देगी। तिर्की ने यूरिया की जमाखोरी की खबरों का जिक्र करते हुए थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी। कहा कि अगर निरीक्षण के दौरान ये खबरें सही पाई गईं तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल पूरे राज्य में धान की बुवाई उत्साहजनक रही है। हालांकि, पलामू संभाग जैसे कुछ इलाकों में भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। छोटानागपुर क्षेत्र में भी मामूली नुकसान हुआ है। अगर किसी किसान को बारिश में फसल या मकान का नुकसान हुआ है तो आपदा प्रबंधन विभाग उन्हें मुआवजा देगा। तिर्की यहां कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.