रांची, जून 11 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम को आंधी के साथ हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी। इस मौसमी बदलाव के चलते तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शाम में जहां पारा 28 डिग्री के पास रहा, वहीं रात 8 बजे यह गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को मुख्य रूप से बिरसा चौक, हिनू और डोरंडा क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। आइए जानते हैं अगले तीन दिन तक पूरे झारखंड का मौसम कैसा रहेगा। रांची में गुरुवार से अगले तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने और कुछ जगह ठनका की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों क...