रांची, जून 12 -- शहर में गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई, जिसके साथ हल्की हवाएं भी चलीं। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक जमशेदपुर में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां स...