बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से सोमवार को बोकारो रेलवे कॉलोनी और सेक्टर-4 गांधी चौक के समीप नुक्कड़ सभा आयोजित कर खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रस्तावित कानून के प्रभावों की जानकारी देते हुए जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झारखंड के आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। राज्य की खनिज संपदा का लाभ यहां की जनता और विकास योजनाओं को मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Godda News: 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो की बैठक, हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने का निर्णय अधिकारों के स...