गढ़वा, अगस्त 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खान और खनिज क्षेत्र से जुड़े खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झामुम ने विरोध तेज कर दिया है। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मंत्री ने विधेयक को झारखंड के अधिकारों, आर्थिक हितों और भविष्य के विकास से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार के कदम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के खनिज संसाधनों में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व और राज्य के वैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निर्णय: खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगूल उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल खनिज राजस्व तक सीमित नहीं है, बल्कि...