रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्री स्टाइल/ग्रीको रोमन एवं महिला फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम मंगलवार को अहमदाबाद रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक होगा। टीम के रवाना होने से पहले प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले पहलवानों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेलगांव में किया गया था। टीम में नितीश कुमार, सत्यम सौमित्रा, निरंजन लकड़ा, अनिकेत कुमार रोशी, चंदन यादव, मोतीलाल यादव, मनीष यादव, दीपक कुमार, सुशांत सौरव व प्रकाश पांडेय शामिल हैं। प्रशिक्षक के रूप में सत्यनारायण महली और युगल किशोर महतो टीम के साथ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...